उन्होंने कहा, “तो रेलवे से अनुमति लेने का सवाल ही नहीं उठता।” उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम कार्यक्रम के समय मानवीय क्रॉसिंग के दरवाजे बंद थे। वहीं, दूसरी तरफ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने मीडिया से कहा हम किस चीज के लिए जांच के आदेश दें। उन्होंने कहा, ''लोगों को भविष्य में रेलवे ट्रैक्स के आसपास ऐसे आयोजनों से बचना चाहिए। ड्राइवरों को साफ निर्देश होते हैं कि कहां ट्रेन धीमी करनी है। वहां एक मोड़ था, ड्राइवर नहीं देख पाया होगा। हम किस चीज के लिए जांच का आदेश दें? ट्रेनें रफ्तार से ही चलती हैं।"