यहां एक रोचक बात यह है कि आनंदैया अपनी इस देसी दवाई का कोई चार्ज नहीं कर रहे हैं, बल्कि मानव सेवा के लिए इसको निशुल्क दिया जा रहा है। इस बीच जिन मरीजों की हालत ज्यादा गंभीर है, उनको एक आईड्रॉप दिया जा रहा है। हालांकि किसी भी स्तर पर अभी इसकी कोई पुष्टी नहीं हुई है कि यह दवाई कोरोना मरीज को ठीक भी कर रही है या नहीं? वहीं, स्थानीय प्रशासन ने अहतियात बरतते हुए फिलहाल इस दवा के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।