17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेजर गोगई की बढ़ सकती है परेशानी, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई-सेना प्रमुख

मेजर गोगई पर सेना प्रमुख ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

2 min read
Google source verification
major gogoi , bipin rawat

मेजर गोगई की बढ़ सकती है परेशानी, दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई-सेना प्रमुख

नई दिल्ली: श्रीनगर में एक लड़की को होटल में ले जाने को लेकर विवादों में फंसे मेजर गोगोई की परेशानी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को आर्मी चीफ बिपिन रावत ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बिपिन रावत ने कहा कि अगर अधिकारी दोषी पाएं जाते हैं। तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेना ने मेजर गोगई के खिलाफ कोर्ट ऑफ इनक्वॉयरी के आदेश दिए हैं। बता दें कि सेना की जीप में एक पत्थरबाज को मानव ढाल बनाकर घुमाने वाले मेजर लीतुल गोगोई उस वक्त नए विवाद में आ गए। जब एक लड़की के साथ होटल के रूम में जाना चाहते थे। 23 मई को मेजर गोगई एक लड़की के साथ होटल गए थे। लेकिन होटल स्टाफ ने लड़की को होटल के कमरे में ले जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद मेजर गोगई और होटल स्टॉफ के बीच विवाद हो गया। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस ने गोगई और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। हालांकि बाद मेजर गोगोई को छोड़ दिया गया।

मेजर गोगई पर घर में घुसने का आरोप

वहीं महिला के घरवालों का आरोप है कि मेजर गोगोई और ड्राइवर समीर उनके घर में बेवजह घुस आए थे। इस दौरान दोनों सिविल ड्रेस में थे। घर में घुसने के बाद उन लोगों ने हमसे पूछा कि हमें कोई धमका तो नहीं रहा। महिला की मां ने ने कहा उस समय हम समझ नहीं पाए कि वो दोनों क्या कह रहे हैं। फिर वे वहां से तुरंत चले भी गए। महिला ने कहा कि मेरी बेटी अभी छोटी है उसे फंसाया जा रहा है।'

मेरी बेटी को फंसाया जा रहा

लड़की की मां ने कहा कि एक महीने पहले भी समीर उनके घर आया था। उस समय भी वह बेवजह की बातें कर रहा था। लड़की की मां ने कहा, 'जब मैंने इस संबंध में पूछा तो मेरी बेटी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। मुझे लगता है कि समीर एक दलाल है, उसे फांसी देनी चाहिए।'