18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam Landslide: असम में बारिश ने मचाई भारी तबाही, 3 जिलों में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत

Assam Rain के बीच भूस्खलन की वजह से 20 लोगों की मौत Assam की बराक घाटी क्षेत्र के तीन जिलों में हुआ भूस्खलन

2 min read
Google source verification
Assam Landslide: असम में बारिश ने मचाई भारी तबाही, तीन जिलों में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत

Assam Landslide: असम में बारिश ने मचाई भारी तबाही, तीन जिलों में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट ( Coronavirus Crisis ) के बीच पूर्वोत्तर के राज्य असम ( assam landslide ) से बड़ी खबर सामने आई है।

यहां भारी बारिश ( Heavy Rain in Assam ) के बीच भूस्खलन की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार असम में बारिश ( Assam Rain ) ने भारी तबाही मचाई है। इस दौरान बराक घाटी ( Barak Valley ) के तीन जिलों में भूस्खलन हुआ।

वहीं, मौके पर राहत व बचाव कार्य ( Relief and rescue operations ) जारी है। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है।

China-India Border Dispute: नरम पड़े चीन के तेवर, बातचीत बताया विवाद का हल

भूस्खलन की वजह से सबसे अधिक सात-सात लोगों की मौत कछार और हैलाकांडी में हुईं हैं। जबकि करीमगंज में 6 लोगों ने अपनी जान गवांई हैं।

जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यही वजह है कि मंगलवार को बराक घाटी में तीन अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन हुआ और 20 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसे में एक परिवार के सात लोगों को दबकर मौत हो गई, जिसमें से तीन नाबालिग थे।

वहीं, करीमगंज में भी एक ही परिवार के छह लोगों ने भूस्खलन के चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

Monsoon session 2020: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिया संकेत- ई-संसद से हो सकता है मानसून सत्र

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घायलों व मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंंत्री ने जिला प्रशासन से हादसे का शिकार लोगों और उनके परिवार के लोगों को परिजनों को अनुग्रह राशि देने करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से असम भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। आलम यह है कि लगभग 3.72 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

भारी संख्या में लोगों ने राहत कैंपों में शरण ली है। राज्य के गोलपारा, होजाई और नागांव से आधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से हैं।

संबंधित खबरें

COVID-19: दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के पार, अब तक 523 लोगों की मौत

West Bengal में BJP का बड़ा फेरबदल, सुभाष चंद्र बोस के पोते को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाया

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर जारी एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगभग 27,000 हेक्टेयर में फसलों का नुकसान हुआ है।

हालांकि बारिश रुकने के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है और बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या 11 से घटकर 3 रह गई है।