18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: लॉकडाउन में नियमों पर कंफ्यूज ऑटो चालक, कहा- अलग-अलग ऑटो क्यों करेंगे पति-पत्नी

- दिल्ली में ऑटो टैक्सी को शर्तों के साथ चलाने की मिली है अनुमति - लॉकडाउन ( Lockdown ) का चौथा चरण 31 मई तक चलेगा

less than 1 minute read
Google source verification
auto driver

auto driver

नई दिल्ली। लॉकडाउन 4 ( Lockdown 4 ) में केंद्र सरकार ( central Govt ) और राज्य सरकारों ( State Govt ) ने काफी रियायतों का ऐलान किया है। सभी राज्यों समेत दिल्ली में भी लॉकडाउन ( Lockdown ) के इस चरण में लगभग सभी आर्थिक गतिविधियों को अनुमति दी गई है। इसमें ऑटो और टैक्सी को भी सशर्त चलाने की इजाजत भी शामिल है। अब इसी को लेकर लोगों में दुविधा फैल रही है।

ऑटो चालक के मन में सवाल

सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ऑटो में 1 और टैक्सी में 2 सवारी के साथ चलाया जा सकता है। इस घोषणा पर एक ऑटो चालक ने इसे अच्छा फैसला बताया। ऑटो चालक ने कहा कि उनके हित को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने यह अच्छा फैसला किया है। उनका कहना है कि दो महीने से आई इस मुसीबत ने उनके परिवार को भुखमरी के कगार पर ला दिया था। ऑटो चालक ने एक सवाल भी किया कि एक सवारी का नियम एक ही घरवाले कैसे पालन करेंगे। अगर पति-पत्नी एक साथ कहीं जाना चाहते हैं, तो वे दो ऑटो क्यों करेंगे।

लौटकर वापस आएंगे मजदूर

आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद से पैदा हुई आर्थिक संकट के कारण मजदूर भारी संख्या में अपने गांव की ओर पलायन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर यह फैसला किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने इसपर कहा कि इस वक्त घर जाने को प्रमुखता दे रहे हैं। लेकिन जो जा रहे हैं वो वापस भी आएंगे।