15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Radio: योग गुरु डॉ. प्रदीप भाटी ने कोरोना से बचने के लिए बताए ये खास योगासन

Yog से आप अपने तन मन को Cornavirus से लड़ने के लिए मजबूत बना सकते हैं योग के माध्य से अपने अंदर के तनाव को दूर भगा सकते हैं सुनिए Coronavrisu से बचाव के लिए Patrika Radio का ये स्पेश्ल प्रोग्राम

2 min read
Google source verification
foryoutube.jpg

नई दिल्ली। कोरना वायरस ( Coronavirus ) ने देश में हाहाकार मचाया हुआ है। लोगों में कोरोना ( Coronavirus in india ) को लेकर भय बना हुआ है। पत्रिका आपके लिए लेकर आया है कुछ ऐसे योगासन जिसके माध्यम से आप अपने तन मन को कोरोना ( Covid- 19 ) से लड़ने के लिए मजबूत बना सकते हैं।

दरअसल, आजकल हर व्यक्ति के अंदर तनाव बढता जा रहा है। तनाव बाहरी वस्तु है जो हमारे शरीर के अंदर जाकर कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। जब हम उसको बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं तो इसके लक्षण भी दिखने लगते हैं। शरीर में तनाव बढ़ने से शरीर की इम्युनिटी और कार्यक्षमता दोनों ही घटती हैं। व्यक्ति के अंदर नकारात्मकता बढ़ती जाती है।

यह भी पढ़ें-Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान बसें, उड़ानें और ऑफिस रहेंगे बंद, इन चीज़ों पर भी पड़ेगा असर

इससे बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओकिदो योग गुरु डॉ. प्रदीप भाटी से जानते हैं कुछ ओकिदो योग क्रियाओं के बारे में। इन क्रियाओं को करने से न केवल तनाव खत्म होता है बल्कि शरीर के अंदर सकारात्मकता भी बढ़ती है। शरीर और मन दोनों ही प्रसन्न होते हैं। इन क्रियाओं को सुबह-शाम करना उपयोगी होता है। अगर दोनों समय क्रियाएं नहीं कर पा रहे हैं तो सुबह के समय अवश्य करें।

अच्छी याद्दाश्त के लिए करे ये योग क्रिया

जो लोग हमेशा खुश रहते हैं उनकी याद्दाश्त भी अच्छी होती है। तनाव मुक्त रहने वाले लोगों में ध्यान की क्षमता भी अधिक रहती है। मन और विचार सकारात्मकता से भरा रहता है। अंतरराष्ट्रीय ओकिदो योग गुरु डॉ. प्रदीप भाटी ने कुछ ऐसी क्रियाएं भी बताई हैं, जिनसे याद्दाश्त में बढ़ोत्तरी होती है। इन क्रियाओं में दीर्ध श्वांस लेना होता है।

इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि सांस को अंदर भरते समय मन में संकल्प यह करें कि आपकी याद्दाश्त अच्छी हो रही है। वहीं सांस छोड़ते समय यह ध्यान में हो कि अंदर की नकारात्मकता बाहर निकल रही है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग