31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर पर बोले योग गुरु बाबा रामदेव- टूट रहा है लोगों का धैर्य, सरकार लाए कानून

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि लोग अपना धैर्य खो रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए कानून लाया जाए या फिर लोग अपने आप मंदिर निर्माण का कार्य शुरु कर देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 Nov 2018, 3:00 PM IST

राम मंदिर पर बोले योग गुरु बाबा रामदेव- टूट रहा है लोगों का धैर्य, सरकार लाए कानून

राम मंदिर पर बोले बाबा रामदेव,टूट रहा है लोगों का धैर्य, सरकार लाए कानून

नई दिल्ली। राम मंदिर निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव बनाने और पूरे देश में एक माहौल बनाने के लिए हिन्दू समाज के लोग व साधु-संत अयोध्या में जुटने लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 25 नवंबर को करीब पांच लाख लोग अयोध्या पहुंचेंगे। इसको लेकर तरह-तरह की आशंकाएं भी जाहिर की जा रही हैं।हालांकि इन सबके बीच राजनीतिक दलों और सांधु-संतों की ओर से तमाम तरह के बयान भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कहा है कि लोग अपना धैर्य खो रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए कानून लाया जाए या फिर लोग अपने आप मंदिर निर्माण का कार्य शुरु कर देंगे। यदि ऐसा होता है तो फिर समाज में सांप्रदायिक सौहार्द खराब होगा। बाबा रामदेव ने आगे कहा कि इस देश में कोई भी ऐसा नहीं है जो राम का विरोध करे चाहे वह हिन्दू, मुसलमान या फिर ईसाई ही क्यों न हो।

सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है सुनवाई

आपको बता दें कि राम मंदिर का मामला देश की सर्वोच्च अदालत में है। अदालत ने बीते माह 29 अक्टूबर को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस मामले को जनवरी 2019 के लिए टाल दिया था। कोर्ट ने कहा था कि राम मंदिर का मामला उसकी प्राथमिकता में नहीं है, देश में जनहित से जुड़े कई ऐसे मामले हैं जिनकी सुनवाई पहले जरुरी है। लिहाजा इस मामले के संबंध में जनवरी 2019 में यह तय किया जाएगा कि कब इसकी सुनवाई होनी है और कितने जजों की बैंच इसकी सुनवाई करेगी। बता दें कि इसके बाद से देशभर के साधु-संत, हिन्दू समाज और कुछ राजनैतिक दल ने अपना विरोध तेज जकर दिया है। सभी का कहना है कि इस मामले का समाधान अब कानून बनाकर ही किया जा सकता है। इसलिए सरकार संसद में अध्यादेश लाए और मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करें। इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा था कि कानून ही एक मात्र विकल्प है। सरकार को जल्द से जल्द अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को शुरु करना चाहिए।