27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: राजगीर उत्सव से पहले नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।

2 min read
Google source verification
बिहार: राजगीर उत्सव से पहले नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

बिहार: राजगीर उत्सव से पहले नीतीश कुमार ने भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गुजारात में विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा (सरदार पटेल की) बनाकर एक इतिहास रचा है तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भगवान बुद्ध की 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है। बता दें कि नीतीश कुमार ने राजगीर महोत्सव के उद्घाटन से पहले ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया है। यह प्रतिमा नालंदा जिले में राजगीर के घोड़ा कटोरा झील पर बनाया गई है।

तीन दिनों तक चलेगी राजगीर महोत्सव

आपको बता दें कि बिहार स्थित राजगीर विश्वभर में एक पर्यटक स्थल के तौर पर प्रसिद्ध है। यहां पर तीन दिनों तक चलने वाले राजगीर महोत्सव में दिश-दुनिया से पर्यटक पहुंचते हैं। नीतीश कुमार ने पर्यटकों का ध्यान रखते हुए उत्सव शुरु होने से पहले ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया ताकि सभी सैलानी इसका दीदार कर सकें। भगवान बुद्ध की प्रतिमा पहाड़ियों के बीच स्थित घोड़ा कटोरा झील के बीच में बनी हुई है। यहां आने वाले सैलानी घोड़ा कटोरा के इस मनोरम दृश्य के साथ भगवान बुद्ध का भी दर्शन कर पाएंगें।

बिहार: चुनाव से पहले सुशासन बाबू के राज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, सियासत तेज

वैश्विक पर्यटक स्थल बनाने पर सरकार का जोर

आपको बता दें कि बिहार सरकार राजगीर को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटक स्थल के तौर पर पहचान दिलाना चाहती है। इसके लिए बहुत सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। लगातार पर्यटन के बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के अनावरण से पहले घोड़ा कटोरा स्थल पर पार्क का निर्माण करवाया गया था। अब सरकार झील पर बैटरी से चलने वाली नाव चलाने का योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा यह भी व्यवस्था कर रही है कि झील के पास आने के लिए लोग पैदल चलकर, साइकिल या टमटम का प्रयोग कर सकेंगे। बिहार सरकार यहां पर एक गुरुद्वारे का का भी निर्माण करवा रही है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि सिक्खों के पहले गुरू गुरुनानक भी यहां आए थे।