8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार के शिक्षा मंत्री की तस्वीर वायरल, दी सफाई- ग्लास में शराब नहीं पानी

शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की व़ायरल तस्वीर में वह एक कमरे में कुछ लोगों के साथ बैठे हैं, जहां टेबल पर रखे ग्लास और जग में रंगीन पानी दिख रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Mazkoor Alam

Mar 03, 2018

tejaswi yadav

पटना : इसी हफ्ते बजट सत्र में बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा था कि उनके पास कई जदयू नेताओं और मंत्रियों की ऐसी तस्‍वीरें हैं, जिसमें बिहार में शराबबंदी के बावजूद वह शराब पीते दिख रहे हैं। इस पर नीतीश कुमार ने उन्‍हें चुनौती देते हुए कहा था कि वे उन तस्‍वीरों को सार्वजनिक करें, वह ऐसे नेता और मंत्रियों पर कार्रवाई करने में देर नहीं करेंगे। हालांकि तेजस्‍वी यादव ने अब तक ऐसी कोई तस्‍वीर सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन बिहार में होली के दिन से ही बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक कमरे में कुछ लोगों के साथ बैठे हुए हैं और वहां टेबल पर कुछ खाने-पीने की सामग्री के साथ ग्लास और जग रखा हुआ है। जग और ग्लास का पानी रंगीन है और देखकर वह शराब की तरह का लग रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस कथित शराब वाली तस्‍वीर को प्रचारित कर रहे हैं।

कहा कि जग और ग्‍लास में शराब नहीं पानी है
तस्वीर वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आने लगीं है। इसके बाद उन्‍होंने सामने आकर मीडिया में सफाई भी दी। उन्‍होंने तस्‍वीर को सही बताते हुए कहा कि ग्लास में रंगीन दिखने वाला यह तरल पदार्थ शराब नहीं, बल्कि पानी है। व़ह इससे काफी आहत हैं। इसीलिए उन्‍होंने मामले को लेकर बिहार के जहानाबाद के टेहटा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है।

तस्‍वीर में दिख रहा है एक और जदयू नेता
उन्‍होंने कहा कि वह वह बहुत जल्द प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस पूरे प्रकरण का खुलासा करेंगे। तस्वीर में मंत्री के साथ औरंगाबाद के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़े प्रमोद चंद्रवंशी भी दिख रहे हैं।

जदयू ने कहा बदनाम करने की कोशिश
मंत्री के समर्थकों और कुछ जदयू नेताओं का कहना है कि शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा सीधे साधे और भोले भाले हैं। यह उनको बदनाम करने की साजिश है। इस तस्वीर को दूसरे तरीके से पेश किया जा रहा है।