नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश सारंग का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। कैलाश, BJP के कद्दावर नेता और शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishwas Sarang) के पिता है। कुछ दिनों पहले ही कैलाश नारायण की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में एयर एंबुलेंस से मुंबई (Mumbai) ले जाया गया था। लेकिन यहां के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई।