
नई दिल्ली । बीजेपी नेता विजय गोयल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को राजनीतिक बयानबाजी के बजाय असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए। गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस बीजेपी के रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के एजेंडे से डर हुई है, क्योंकि इन मुद्दों को कांग्रेस अलग तरीके से देखती है।