
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तथा ऑड-ईवेन योजना पर कटाक्ष करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने सोमवार को दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू के साथ अपने ऑड नंबर की कार में यात्रा करके योजना का उल्लंघन किया। गोयल ने ऑड-ईवेन योजना का उल्लंघन करने के बाद मीडिया से कहा कि- "ऑड-ईवन सिर्फ 1 से 2 फीसदी तक प्रदूषण को रोक सकता है। प्रदूषण को रोकने के सभी दावे निराधार हैं। कोई आपके आदेश का पालन नहीं कर रहा है। हर जगह निर्माण कार्य चल रहा है।"
गोयल ने प्रदूषण को रोकने के केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि- "जो भी थोड़ा हासिल हुआ है, वह ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे के निर्माण से हुआ है। वे 1.5 लाख पौधे लगाने वाले थे। उन्होंने कोई पौधे नहीं लगाए। पांच साल से आप कुछ नहीं करेंगे और इसके बाद ऑड-ईवेन की घोषणा कर देंगे।"
गोयल ने रविवार को ऑड-ईवेन के उल्लंघन की घोषणा की थी। उन्होंने दिल्ली भाजपा के प्रभारी श्याम जाजू के साथ आईटीओ तक कार से यात्रा की। भाजपा नेता ने इससे पहले भी 2016 में ऑड-ईवेन का उल्लंघन किया था और उन्हें 2,000 रुपए का जुर्माना देना पड़ा था।
Updated on:
04 Nov 2019 07:15 pm
Published on:
04 Nov 2019 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
