
श्रीनगर: किश्तवाड़ में भाजपा नेताओं की हत्या, अज्ञात हमालवरों ने मारी गोली
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में भाजपा नेताओं को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भाजपा प्रदेश सचिव और उनके भाई पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की । किश्तवाड़ में हमलावरों ने भाजपा सचिव अनिल परिहार पर गोलीबारी की। इसमें अनिल परिहार की मौत हो गई। वहीं अनिल परिहार के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए हैं। वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। अनिल परिहार के भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो आतंकी ढेर
गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकियों को मार गिराया । यहां सुरक्षाबलों को तीन आतंकियों के एक घर में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने एरिया में सर्च आॅपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में भारतीय जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। आपको बता दें कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान आतंकियों को घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले भी भारतीय जवानों ने पाक सेना के इन मंसूबों को नेस्तानाबूद करते हुए कई आतंकियों को निशाना बनाया था।
राइजिंग कश्मीर के संपादक की इसी साल हुई थी हत्या
बता दें कि इसी साल जून महीने में आतंकियों ने श्रीनगर में राइजिंग कश्मीर' के प्रधान संपादक शुजात बुखारी की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उन्हें दफ्तर के बाहर नजदीके से अंधाधुंध गोली मारी। गोली बुखारी के पेट और सिर में लगी, जिससे मौके पर ही उनकी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। वारदात में उनका सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
Published on:
1 Nov 2018, 9:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.