12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेसिडेंट रिट्रीट कैसे बन रहा प्रियंका का घर, BJP ने की शिकायत

शिमला के बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज ने इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखी

2 min read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Jun 18, 2016

priyanka gandhi house shimla

priyanka gandhi house shimla

शिमला। शिमला के छराबड़ा इलाके में बन रहा प्रियंका गांधी का घर एक बार फिर विवादों में आ गया है। शिमला के बीजेपी विधायक सुरेश भारद्वाज ने इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखकर सवाल खड़ा किया है। भारद्वाज ने पांच पेज की चिट्ठी में लिखा कि प्रियंका गांधी के घर के पास ही राष्ट्रपति का गेस्ट हाउस (प्रेसिडेंट रिट्रीट) है, ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए घर बनाने की मंजूरी को रद्द करना चाहिए।

चिट्ठी में भारद्वाज ने पूछा कि इसी जगह पहले एक रिटायर्ड आर्मी अफसर ने जमीन खरीदकर मकान बनाने की मंजूरी मांगी थी, लेकिन उसे रिजेक्ट कर दिया गया। ऐसे में प्रियंका गांधी को मकान बनाने की मंजूरी कैसे मिल गई। भारद्वाज ने लिखा कि प्रियंका के पास एसपीजी सिक्युरिटी है, लेकिन ये जिंदगी भर के लिए नहीं है। ये एक साल के लिए होती है, जिसे रिव्यू किया जाता है।

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी के मकान का निरीक्षण किया था। इस दौरान एनएसजी ने होटल तथा कंस्ट्रक्शन साइट के आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। सोनिया गांधी यहां करीब डेढ़ घंटे तक रुकीं थीं। हालांकि प्रियंका गांधी उनके जाने के बाद भी काफी देर तक वहां रूकी रही।

विवादों में रह चुका है प्रियंका गांधी का ड्रीम हाउस
(1) प्रियंका गांधी को मकान बनाने के लिए तत्कालीन हिमाचल सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 के तहत नियमों में ढील दी थी। इस सेक्शन के तहत हिमाचल प्रदेश से बाहर रहने वाले लोग जमीन नहीं खरीद सकते थे परन्तु हिमाचल सरकार द्वारा नियमों में ढील दिए जाने के बाद उन्होंने यह जमीन खरीदी।
(2) उस समय (वर्ष 2007 में) इस जमीन की मार्केट प्राइस एक करोड़ रुपए बीघा थी जबकि प्रियंका गांधी को मकान बनाने के लिए 4 बीघा जमीन केवल 47 लाख रुपए यानि लगभग दस गुणा कम कीमत (निर्धारित लागत 4 करोड़ के मुकाबले) पर दी गई।
(3) इस मकान पर प्रियंका गांधी को हाईकोर्ट से नोटिस भी मिल चुका है।

कंस्ट्रक्शन पसंद नहीं आने पर दो बार टूट चुका है निर्माण
2008 में इस मकान का निर्माण कार्य शुरु हुआ। परन्तु शुरुआत में इसे बनाने वाली कंपनी का काम प्रियंका गांधी को पसंद नहीं आने पर बना हुआ मकान ध्वस्त करवा दिया गया। इसके बाद उन्होंने मकान का फिर से कंस्ट्रक्शन कार्य आरंभ करवाया। बताया जाता है कि उन्हें डिजाइन पसंद नहीं आया था। मकान के इंटीरियर डिजाइन के लिए प्रियंका ने दिल्ली की एक नामी इंटीरियर डिजायनर को हायर किया है।

चारों तरफ है हरियाली का वातावरण
प्रियंका गांधी का ड्रीम हाउस हिमाचल प्रदेश के छराबड़ा गांव में बन रहा है, जो शिमला से 13 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से 8 हजार फीट है। चारों तरफ हरियाली तथा प्राकृतिक सुंदरता बिखरी हुई है। मकान के चारों तरफ पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग