3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या मामले पर पीएम मोदी का बयानः इसे जीत या हार ना मानें, शाह बोले- मील का पत्थर साबित होगा

Ram Mandir Verdict अमित शाह ने दिया बड़ा बयान राम जन्मभूमि पर सुप्रीम फैसले को बताया ऐतिहासिक शाह ने बताया राम मंदिर के बाद क्या?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 9 Nov 2019, 12:56 PM IST

85.jpg

नई दिल्ली। अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले के बाद रामजन्मभूमि का हक हिंदु पक्ष को दिया गया है। कोर्ट ने ट्रस्ट बनाने के लिए तीन महीने वक्त भी दे दिया है। इस फैसले के बाद देशभर के तमाम दिग्गज हस्तियों की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस बीच पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि इस फैसले को किसी हार या जीत के रूप में नहीं देखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा अयोध्या पर फैसला कई मायनों में अहम है। बस अब जरूरत है इस फैसले के बाद सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।

पीएम मोदी के साथ-साथ गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है।

अमित शाह ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने रामजन्मभूमि को लेकर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। ये फैसला दुनिया के सामने ना सिर्फ नजीर पेश करेगा बल्कि बरसों तक याद रखा जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने बताया क्यों हिंदुओं के पक्ष में आया पूरा फैसला

उन्होंने कहा कि सीजेआई रंजन गोगोई की अध्यक्षता में आया यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि इसके बाद अभी और बड़े फैसलों की बारी है।

आपको बता दें कि राममंदिर के बाद बीजेपी के एजेंडे में अभी और मुद्दे बाकी हैं।

इनमें काशी, मथुरा के साथ जम्मू-कश्मीर में मंदिरों के पुनर्जीवन को लेकर बड़े फैसले लिए जाने हैं।

अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट के जरिये देशवासियों को बधाई भी दी और इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे पुराने केस में ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। इस फैसले में कोर्ट ने विवादित जमीन पर रामलला का हक दिया है। जबकि मुस्लिम पक्ष यानी सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही दूसरी जगह जमीन देने का आदेश दिया है। हालांकि मुस्लिम पक्ष इस फैसले से संतुष्ट नहीं है और उन्होंने इसे विरोधाभाषी फैसला बताया है।