scriptAAP का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उपमुख्यमंत्री के आवास पर हमला | BJP workers attacked Deputy Chief Minister's residence: AAP | Patrika News

AAP का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उपमुख्यमंत्री के आवास पर हमला

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2020 08:31:50 pm

Submitted by:

Mohit sharma

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमला किया गया है
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया

AAP का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उपमुख्यमंत्री के आवास पर हमला

AAP का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया उपमुख्यमंत्री के आवास पर हमला

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia ) के घर पर हमला किया गया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। आप के मुताबिक यह कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान वह घर में घुस गए। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने मामले में कार्रवाई करते हुए छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आप विधायक आतिशी ने कहा कि पुलिस की सांठ-गांठ के साथ उप मुख्यमंत्री के घर पर हमला किया गया है। यह बहुत ही शर्म की बात है। इससे पहले दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है।

दिल्ली सरकार की योजना: पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फिर बच्चों को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन

आतिशी ने कहा कि क्या ये लोग उप मुख्यमंत्री के परिवार को मरवाना चाहते हैं। क्या भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का बदला ले रही है। हालांकि भाजपा ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि प्रदर्शन बिलकुल शांतिपूर्ण था। इससे पहले नगर निगम के बकाए के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर धरना दिया था। भाजपा नेताओं ने आप कार्यकर्ताओं पर महापौरों और भाजपा नेताओं पर हमले की साजिश का आरोप लगाया था। इसी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया के आवास के पास प्रदर्शन किया।

Bihar: सुशील मोदी ने छोड़ी विधान परिषद की सदस्यता, 12 को लेंगे राज्य सभा की शपथ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना की निंदा की है और आश्चर्य जताया कि दिल्ली में भाजपा दिन पर दिन इतनी हताश क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर व्यवस्थित, संगठित और हिंसक हमले की कड़ी निंदा करता हूं। गुंडे पुलिस की मौजूदगी में उनके घर में घुस गए, जब उप मुख्यमंत्री वहां नहीं थे। भाजपा दिल्ली में इतनी हताश क्यों हो रही है। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने गुंडों को सिसोदिया के निवास में प्रवेश करने से नहीं रोका, उपमुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेड्स भी हटा दिए।

देश के इस शहर में ब्लड डोनेट करने वालों को मिल रहा मुफ्त चिकन और पनीर का ऑफर

सौरभ भारद्वाज ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर का एक वीडियो दिखाया, जिसमें कुछ लोग जबरदस्ती उप मुख्यमंत्री के आवास के अंदर प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि गुंड़ों ने उपमुख्यमंत्री आवास पर हमला किया। हमले के समय उप मुख्यमंत्री घर पर नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने इस काम में भाजपा के गुंडों की मदद की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो