
देश के इस शहर में ब्लड डोनेट करने वाले को मिल रहा मुफ्त चिकन और पनीर का ऑफर
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) मरीजों की संख्या के बीच महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुंबई में सत्ताधारी दल शिवसेना के नेता ( Shivsena Leader ) ने ब्लड डोनेट ( Blood donate ) करने वालों को गजब का ऑफर दिया है। शिवसेना नेता ने ब्लड डोनर्स ( Blood donors ) को मुफ्त चिकन और पनीर खिलाने की बात कही है। आपको बता दें कि आर्थिक नगरी मुंबई (Mumbai) के ब्लड बैंक ( Blood Bank ) इन दिनों खून की भारी कमी से जूझ रहे हैं। जिसको देखते हुए उद्धव ठाकरे सरकार ( Uddhav Thackeray Government ) ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ब्लड डोनेट (Blood Donate) करने की अपील की है। यही वजह है कि शिवसेना ( Shiv Sena ) नेता ब्लड डोनेट करने वालों को आकर्षक ऑफर भी दे रहे हैं।
ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा
दरअसल, शिवसेना नेता समाधान सरवरणकर ने बताया कि 13 दिसंबर को केईएम हॉस्पिटल की मदद से लोअर परेल में एक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ब्लड कैंप के पोस्टर के अनुसार नॉनवेज ब्लड डोनर को 1 किलो चिकन और वेज डोनर को पनीर मिलेगा। इसलिए लोगों से ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंचने की अपील की गई है। गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसका असर अब यहां के हेल्थ सिस्टम पर भी देखने को मिलने लगा है। यही वजह है कि ऐसे में ब्लड बैंकों में खून की किल्लत पैदा हो गई है।
विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा
वहीं, विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने कहा कि मुंबई में खून कमी होने के बाद राज्य सरकार की नींद टूटी है। भाजपा विधायक ने कहा कि मुंबई में आखिर खूब की किल्लत हुई कैसे? और इसको लेकर समय रहते आवश्यक कदम क्यों नहीं उठाए गए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 लाख के पास पहुंच गई है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान कोरोना के 4981 मामले सामने आए हैं, जबकि 75 लोगों की मौत हो गई है।
Updated on:
10 Dec 2020, 5:30 PM IST
Published on:
10 Dec 2020, 5:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.