टेबलॉयड पत्रिका की संपादक थी लंकेश
गौरी लंकेश कन्नड़ टेबलॉयड लंकेश पत्रिका की संपादक थीं। नवंबर, 2016 में उन्होंने भाजपा के नेताओं के खिलाफ एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके कारण उनके खिलाफ मानहानि का केस दायर हुआ था। इस मामले में उन्हें 6 महीने की जेल भी हुई थी। उन्होंने कर्नाटक के पुलिस प्रमुख आरके दत्ता से अपनी जान को खतरा बताया था। हत्या के कुछ घंटे पहले तक गौरी सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं।