5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JK: बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में अलर्ट, अलगाववादियों ने किया कश्मीर बंद का आह्वान

Burhan Wani Death Anniversary: घाटी में इंटरनेट सेवा बंद जम्मू-कश्मीर में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था 2016 में मारा गया था हिजबुल कमांडर बुरहान वानी

2 min read
Google source verification
file photo

JK: बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में अलर्ट, कश्मीर बंद का आह्वान

नई दिल्ली।जम्मू-कश्मीर ( jammu kashmir ) में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन ( hizbul mujahideen ) के कमांडर बुरहान वानी ( burhan wani ) की बरसी पर घाटी में रेल अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलगाववादियों ने आज कश्मीर में बंद का आह्वान किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है।

इंटरनेट सेवा बंद

बुरहान वानी की बरसी पर घाटी में तनाव का काफी बढ़ गया है। जगह-जगह बंद का आह्वान किया गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एक दिन के लिए घाटी में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है।

इधर, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक की अगुवाई वाले अलगाववादी दलों ने लोगों से कश्मीर बंद करने की अपील की है। संगठन का कहना है कि 'बुरहान वानी की शहादत' के लिए बंद बुलाया गया है।

पढ़ें- महबूबा मुफ्ती ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था को बताया कश्मीरियों के खिलाफ, राज्यपाल से करेंगी बात

बढ़ाई की सुरक्षा व्यवस्था

बुरहान वानी की बरसी पर पर घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चप्पे पर जवानों को तैनाता किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता का कहना है कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से सोमवार को सुरक्षा बलों के काफिले गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इधर, अमरनाथ यात्रा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों रूट पर बने शिविरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। काफिलों पर भी कड़ी नजर रहेगी। चर्चा यहां तक है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए अमरनाथ यात्रा को एक दिन के लिए रोका जा सकता है। यात्रियों को रामबन, उधमपुर और जम्मू में ही रोक लिया जाएगा।

2016 में मारा गया था बुरहान

8 जुलाई, 2016 को अनंतनाग के कोकेरनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी मारा गया था। बुरहान की मौत पर घाटी में अशांति फैल गई जो कई महीनों तक चली।

कई पुलिसकर्मियों को पीटा गया था। सुरक्षा बलों के वाहनों में आग लगा दी गई थी। भीड़ और सुरक्षा बलों की झड़प में 98 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। जबकि, हजारों की संख्या में लोग घायल हुए थे।