
उत्तर प्रदेश के इटावा बस दुर्घटना में 35 घायल।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट और लॉकडाउन ( Lockdown ) के करीब ढाई महीने बाद भी प्रवासी कामगारों ( Migrant Laborers ) का बस दुर्घटना में शिकार होने का सिलसिला जारी है। ताजा हादसा गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के इटावा ( Etawah ) जिले की है। यह घटना बस अनियंत्रित होने की वजह से हुई। संतुलन बिगड़ने के बाद बस खाई ( Bus accident ) में जा गिरी।
इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 35 प्रवासी कामगार घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, राजस्थान ( Rajasthan ) के राजाखेड़ा से यूपी के राठ हमीरपुर जा रही श्रमिकों से भरी बस गुरुवार रात बिठौली थाना क्षेत्र के गांव पहलन मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय करीब 35 प्रवासी बस में सवार थे। बस खाई में गिरने की वजह से सभी उसमें फंस गए। बस के गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार लोगों ने एक दूसरे की मदद कर सभी घायलों को एक घंटे में बाहर निकाला।
इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद चालक, परिचालक और क्लीनर बस छोड़कर भाग गए। बस में सवार सभी लोग भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी कामगार थे।
दुर्घटना के बाद उन्होंने भट्ठा मालिक को सूचना दी जिसके बाद घायलों को पुलिस और एम्बुलेंस ( Ambulance ) की सहायता मिली। हादसे में 35 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। श्रमिकों ने भट्ठा मालिक पर खाना और मजदूरी न देने का आरोप लगाया है।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची बिठौली व सहसों थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि घायलों का राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने सभी लोगों को खतरे से बाहर बताया है।
बीच प्रवासी मजदूरों पास में खाने के भी पैसे न होने से परदेश से घर लौटने को मजबूर प्रवासी मजदूरों का हादसा भी पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। औरैया में हुए हादसे के बाद श्रमिकों से भरे वाहन आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
Updated on:
05 Jun 2020 02:23 pm
Published on:
05 Jun 2020 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
