नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले प्रथम पूजा शुक्रवार को जम्मू में होने की सूचना है। इस अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन यानि प्रतिमा पूजा का संचालन जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ, एसीईओ बिपुल पाठक द्वारा किया जाएगा। प्रतिमा पूजा को अमरनाथ गुफा वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू करने का प्रतीक माना जाता है।