प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ऐसे हुआ हादसा
मौके पर मौजूद एक शख्स के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कैंटर और स्विफ्ट डिजायर में भीषण टक्कर हुई। इसके बाद सीएनजी के रिसाव के चलते कार में आग लग गई। इस दौरान कार में सेंट्रल लॉक लगा था और शीशे भी बंद थे। इसके चलते उसमें सवार दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और थोड़ी देर में जलकर खाक हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार के शीशे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन आग अचानक तेज हो गई। इसके चलते उन्हें नहीं बचाया जा सका।