1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी, कोरोना वैक्सीनेशन के लिए फर्जी CoWIN App से बचें

मोबाइल ऐप स्टोर्स पर मौजूद हैं CoWIN नाम के कई फर्जी ऐप। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा लॉन्च। अभी नहीं लॉन्च हुआ है ऐप, सरकार करेगी आधिकारिक घोषणा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 7 Jan 2021, 2:20 AM IST

harshvardhan

Centre Govt warns: Beware of Fake Co-WIN app for Corona Vaccination

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को लोगों से ऐप स्टोर्स पर मौजूद 'को-विन' नाम के कई फर्जी एप्लीकेशंस डाउनलोड ना करने या इन पर रजिस्टर नहीं करने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए बताया, "कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकार के आगामी 'को-विन' ऐप के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के समान ऐप बनाए हैं, जो ऐप स्टोर्स पर मौजूद हैं।"

COVID-19 Vaccine पर छिड़े विवाद के बाद सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के चीफ ने खाई कसम

मंत्रालय ने कहा, "इसे (फर्जी को-विन ऐप) डाउनलोड न करें या इस ऐप पर निजी जानकारी साझा न करें। स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक प्लेटफॉर्म को इसके लॉन्च पर पर्याप्त रूप से प्रचारित किया जाएगा।"

'कोविड वैक्सीन इंटिलिजेंस नेटवर्क' एप्लीकेशन के संक्षिप्त नाम यानी को-विन ऐप का इस्तेमाल टीककारण अभियान के प्रबंधन के लिए किया जाएगा। इसे जल्द ही देश के सामने पेश किया जाएगा।

यह को-विन ऐप न केवल सरकार को बड़े पैमाने पर टीकाकरण प्रक्रिया के समन्वय करने में मदद करेगा, बल्कि स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता के लिए रीयल टाइम में कोरोना वायरस वैक्सीन की निगरानी भी करेगा।

इस ऐप को जल्द ही जनता के लिए लॉन्च किया जाएगा। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे पहचान दस्तावेजों को को-विन ऐप पर अपलोड करने के बाद खुद को पंजीकृत करने में सक्षम होंगे।

किसे लेनी चाहिए COVID-19 Vaccine और किसे नहीं? 10 जरूरी सवाल

कैसे करेंगे CoWIN ऐप पर रजिस्ट्रेशन

इस तरह CoWIN ऐप का इस्तेमाल करके COVID-19 टीकाकरण के लिए रजिस्टर कर सकेंगेः

1: Google Play या Apple App Store से अपने फोन पर CoWIN ऐप डाउनलोड करें। ध्यान दें, लिंक को लाइव होना बाकी है।

2: सभी जानकारियों को भरकर ऐप पर खुद को रजिस्टर करें, और टीकाकरण के लिए एक तारीख प्राप्त करें। आवेदन जमा करें।

3: एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपको वैक्सीन के लिए एक तारीख और समय मिल जाएगा।

नोटः बता दें अभी तक सरकार ने इस ऐप को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए रिलीज नहीं किया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही कुछ दिनों में इस ऐप को रिलीज कर देगी। पत्रिका डॉट कॉम आपको यह ऐप रिलीज किए जाने पर तुरंत सूचित करेगा।