2013 की बाढ़ से ज्यादा पहुंचा जल स्तर
केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष सौमित्र हालदार के मुताबिक रविवार को ही 11 बजे, जोशीमठ में जल स्तर 1,388 मीटर दर्ज किया गया। दरअसल जल का ये स्तर 2013 में उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान, जोशीमठ में जल का उच्चतम स्तर जो 1,385.54 मीटर था उससे भी ज्यादा है।