इन इलाकों में सोमवार को बारिश के आसार
मौसम विभाग ने इसके साथ ही समुद्री हवाओं के प्रभाव के चलते उत्तर पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश और तूफान का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है।