9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रयान- 2 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, 2650 KM की दूरी से क्लिक की गई फोटो

Chandrayaan 2 Updates: सामने आई चांद की पहली तस्वीर 21 अगस्त को दूसरी कक्षा में चंद्रयान-2 ने किया था प्रवेश सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 की होगी लैंडिंग
2 min read
Google source verification
moon photo From chandrayaan 2

नई दिल्ली। चंद्रायन -2 विगत 21 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया था। वहीं, अब चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है। यह तस्वीर 2650 किलोमीटर की दूरी से क्लिक की गई है। इसरो ने ट्वीट कर देश से इस जानकारी को साझा किया है।

इसरो ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को सफलतापूर्वक चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। जिसके बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से लगभग 2650 किमी की ऊंचाई से चांद की पहली तस्वीर ली है।' इस तस्वीर में चंद्रमा पर मौजूद कुछ चर्चित स्थानों को भी देखा जा सकता है।

पढ़ें- चंद्रयान-2 अब चांद के और करीब

इसरो ने चांद की तस्वीर शेयर करते हुए यह भी बताया कि चंद्रयान-2 द्वारी भेजी गई चांद की तस्वीर में ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को पहचाना गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 20 अगस्त को अगस्त को चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में सुबह नौ बजे प्रवेश कर गया था।

चंद्रयान 2 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने की प्रक्रिया को इसरो ने 30 मिनट तक चली प्रक्रिया के जरिए अंजाम दिया था। इस दौरान चंद्रयान 2 की गति 2.4 किमी/सेकेंड से घटकर 2.1 किमी/सेकेंड हो गई थी। ISRO अध्यक्ष के. सिवन ने कहा था कि ऐसा होने से उनके दिल की धड़कनें लगभग थम गई थीं, लेकिन चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक चांद की कक्षा में प्रवेश कराने में सफलता मिल गई।

पढ़ें- इसरो ने रचा इतिहास, चांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

यहां आपको बता दें कि चंद्रमा लैंडर विक्रम के लिए लैंडिंग ऑपरेशन सात सितंबर की रात करीब 1:40 बजे शुरू होगा। वहीं इसकी लैंडिंग रात 1:55 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। अब सबकी निगाहें सात सितंबर पर टिकी है जब चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग कराएगी जाएगी। इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने कहा है कि चांद पर उतरने के लिए भारत का पहला चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 को दुनिया में उत्सुकता के साथ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण मिशन है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग