नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बादल फटने की जानकारी सामने आई है। बादल फटने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। यह हादसा बिलासपुर और सोलन की सीमा पर स्थित गतेड़ में हुआ। बादल फटते ही चारों और पानी ही पानी हो गया।