13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड, चंडीगढ़ में सबसे सर्द रात

इसी सप्ताह बारिश की संभावना 2007 में चला था सर्दी का लंबा दौर उड़ाने और रेल यातायात प्रभावित

2 min read
Google source verification
chandigarh.jpg

चंडीगढ़ में रविवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई और इस दौरान घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार- पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर तापमान हिमांक के आसपास रहा। इस सप्ताह बारिश भी हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक- "चंडीगढ़ में 2.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।"

ये भी पढ़ें: घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें लेट

सर्दी का सबसे लंबा दौर था 2007 में

चंडीगढ़ में लगातार 12वें दिन रविवार को भी कड़कड़ाती सर्दी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम था। आईएमडी के रिकॉर्ड्स के अनुसार, शहर में सर्दी का सबसे लंबा दौर 2007 में 22 दिन का दर्ज किया गया था। पिछले साल दिसंबर में चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था।

उड़ानें भी हुईं प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार- चंडीगढ़ और अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में विलंब हुआ, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसी तरह कई ट्रेनें भी तय समय से काफी पीछे चल रही थीं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में शीत लहर की वर्तमान स्थिति आगे भी जारी रह सकती है।

ये भी पढ़ें: इतिहासकार इरफान राज्यपाल से भिड़े, स्टाफ से धक्का-मुक्की का आरोप

सबसे कम तापमान हिसार में

हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार में 0.2 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक में 1.6 डिग्री तथा सिरसा में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

दोनों राज्यों में तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे रहा

पंजाब के अमृतसर तथा औद्योगिक हब लुधियाना में 4.4 डिग्री सेल्सियस तथा बठिंडा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ठंडा स्थान आदमपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 अंक नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग