नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर सोमवार को राजघाट स्थित वीर भूमि में उनकी समाधि पर श्रद्दा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,सोनिया गांधी,प्रियंका गांधी उपस्थित थे। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद भी उपस्थित थे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 में हुआ था। राजीव गांधी ने 1984 से 1989 तक भारत के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल संभाला। उनकी 21 मई 1991 को 46 वर्ष की आयु में उनकी हत्या कर दी गई थी।1984 में अपनी मां और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद वह 40 साल की उम्र में भारत के प्रधानमंत्री बने थे।