
नई दिल्ली। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2021-22 का बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह औजला कृषि कानूनों के विरोध में काले रंग के गाउन पहनकर संसद पहुंचे।
कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते एक माह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने को लेकर सरकार ने एमएसपी पर कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
इस बजट में खेतीहर किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट बढ़ाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इस कारण सरकार के खिलाफ कई आवाजें उठने लगी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कृषि कानून के कारण नाराज चल रहे किसानों और कृषि सेक्टर में केंद्र सरकार बातचीत के जरिए कई बड़े बदलाव ला सकती है।
Published on:
01 Feb 2021 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
