9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने दी नवजोत सिंह सिद्धू को चुप रहने की नसीहत

माना जा रहा है कि यदि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया तो विजय इंदर सिंगला तथा संतोष चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 15 Jul 2021, 10:07 AM IST

navjot_singh_sidhu.jpg

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी पंजाब में चल रही उथलपुथल को खत्म करने के लिए किसी बड़े फैसले को लेने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनावों से पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंपा जा सकता है हालांकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के समर्थक इसका विरोध कर रहे हैं। इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने की भी खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। ऐसे में किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए पार्टी ने सिद्धू को चुप रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने की मोदी सरकार को घेरने की तैयारी, मानसून सत्र के लिए रखा फाइव प्वाइंट एजेंडा

पंजाब मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब के प्रभारी हरीश रावत और के.सी. वेणुगोपाल के साथ मीटिंग की। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब में उपजे असंतोष को दूर करने के लिए पार्टी सिद्धू के साथ दो कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त करना चाहती है, इसके लिए अभी मीटिंग्स का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि यदि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया तो विजय इंदर सिंगला तथा संतोष चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। संतोष चौधरी को कांग्रेस का प्रमुख दलित नेता माना जाता है और उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी दलितों के वोट हासिल कर सकती है।

यह भी पढ़ें : देशद्रोह कानून को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, आज होगी सुनवाई

उल्लेखनीय है कि इस समय मीडिया में नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा आम आदमी पार्टी को ज्वॉइन करने की खबरें भी चल रही हैं। आम आदमी पार्टी ने भी सिद्धू का स्वागत करने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस में हो रही खींचतान के बीच पार्टी को राज्य में सत्ता खोने का डर लग रहा है। हाल ही में गांधी परिवार ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ भी मीटिंग्स की हैं। इन मीटिंग्स के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रशांत किशोर चुनाव प्रचार की कमान संभाल सकते हैं और आने वाले चुनावों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।