14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी कैबिनेट में एंट्री लेने वाले नए मंत्रियों का विवादों से रहा है नाता, किसी ने पीटा डॉक्टर को तो किसी ने दी धमकी

बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने भोजपुर में मुस्लिमों से हाथ मिलाने से कर दिया था इनकार, अनंत कुमार हेगड़े ने अस्पताल में पीटा था डॉक्टर को

2 min read
Google source verification
modi new cabinet

नई दिल्ली: प्रधानमंत्रनरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने कार्यकाल का तीसरा कैबिनेट फेरबदल किया। इस कैबिनेट विस्तार में 9 नए मंत्रियों को जगह दी गई है तो वहीं 4 कैबिनेट मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। कैबिनेट फेरबदल के बाद वैसे तो विपक्ष अभी तक सवाल उठा रहा है, लेकिन नए मंत्रियों में कुछ चेहरे ऐसे भी हैं कि अगर उनका बैकग्राउंड देखा जाए तो सवाल उठने लाजमी है।

अनंत हेगड़े ने की थी डॉक्टर की पिटाई
रविवार को मोदी कैबिनेट में शामिल हुए 9 चेहरों में से कई चेहरे ऐसे हैं जो किसी ने किसी विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम है कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से सांसद अनंत कुमार हेगड़े जो कि राज्यमंत्री भी हैं। अनंत कुमार हेगड़े पर इसी साल 2 जनवरी को डॉक्टरों से मारपीट का आरोप लगा था। मारपीट का यह मामला कर्नाटक के सिरसी शहर का था। हेगड़े ने प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को जमकर पीटा था।
डॉक्टरों से मारपीट की यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस घटना में एक नर्स समेत कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं थीं।

'देशविरोधियों' को पटक-पटककर मारेंगे-RK सिंह
बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह भी अपने एक बयान को लेकर काफी चर्चाओं में रहे थे। पूर्व गृह सचिव रह चुके आरके सिंह ने कहा था कि अगर कोई उनके सामने भारत-विरोधी नारे लगाएगा तो वो उसे पटककर मारेंगे। उनका कहना था कि वो राष्ट्रवादी हैं और देश के खिलाफ कोई बात नहीं सुन सकते।

डॉक्टरों को दी थी हाथ काटने की धमकी
बिहार से ही एक और बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे ने भी एक बार सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए हड़ताल की स्थिति में हाथ काटने तक की धमकी दे डाली थी। अश्वनी चौबे बिहार के बक्सर से सांसद हैं।

इसके अलावा अश्विनी चौबे एक बार मुस्लिम शख्स से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। बक्सर के भोजपुर स्थित किले के दौरे पर गए चौबे को मुस्लिम बहुल इलाके की स्थानीय जनता से मिलना था। मौके पर पहुंची जनता ने चौबे से हाथ मिलाने की कोशिश की. पर सांसद साहब ने लोगों का हाथ झटककर कहा था कि हम हाथ नहीं मिलाते हैं, यहां से जाइए।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग