
विवादों में सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ', बीजेपी नेता ने कहा- लव जिहाद को दे रही है बढ़ावा
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और कलाकार सुशांस सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' विवादों में धीरती नजर आ रही है। उत्तराखंड में 2013 में आई विनाशकारी बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' के टीजर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है। बीजेपी नेता ने इस फिल्म को हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और लव जिहाद को बढ़ावा देने वाला बताते हुए बैन करने की मांग की है।
फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड को पत्र
उत्तराखंड में बीजेपी की मीडिया रिलेशंस टीम से जुड़े अजेंद्र अजय ने फिल्म को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन( सेंसर) बोर्ड को पत्र भी लिखा है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखे पत्र मे बीजेपी नेता ने लिखा, 'उत्तराखंड में हुई सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है।
किस बात पर है विवाद?
बता दें कि फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान है। फिल्म के टीजर में बीच में एक चुंबन दृश्य दिखाया गया है और इसके पोस्टरों में टैगलाइन है 'लव इज ए पिलग्रिमेज'। इस पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि फिल्म में इस तरह की चीजे हिंदू धर्म पर हमला है क्योंकि केदारनाथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय ने कहा, 'करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र केदारनाथ में हुई इस बड़ी त्रासदी की पृष्ठभूमि पर यह रोमांटिक लव स्टोरी बनाकर फिल्म निर्माताओं ने इस धर्म को मानने वालों के प्रति बड़ा अनादर दिखाया है।
क्या कहना है उत्तराखंड के तीर्थ पुरोहितों का?
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर अभी हाल में रिलीज किया गया है। टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म विवादों से फंस गई है। वहीं टीजर में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर उत्तराखंड में मौजूद केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों का भी मनना है कि फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
Published on:
11 Nov 2018 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
