scriptCorona bomb between Bengal elections, every other person positive | बंगाल चुनाव के बीच फूटा कोरोना बम, कोलकाता में टेस्टिंग में हर दूसरा शख्स पॉजिटिव | Patrika News

बंगाल चुनाव के बीच फूटा कोरोना बम, कोलकाता में टेस्टिंग में हर दूसरा शख्स पॉजिटिव

locationनई दिल्लीPublished: Apr 25, 2021 03:59:00 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इसी दौरान प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं।
प्रदेश की राजधानी कोलकाता का बहुत ही बुरा हाल है। यह काफी चिंतित और डरावनी खबर है।

Corona bomb
Corona bomb

नई दिल्ली। देशभर में महामारी कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कोरोना मरने वालों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। कई राज्यों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लगी हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण हॉस्पिटल में बेड और ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पश्चिमी बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इसी दौरान प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश की राजधानी कोलकाता का बहुत ही बुरा हाल है। यहां पर कोरोना की आरटी.पीसीआर चार्ज कर रहे हर 2 में से एक व्यक्ति पॉजिटिव निकल रहा है। राज्य की बात करे तो चार में से एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया जा रहा है। यह काफी चिंतित और डरावनी खबर है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.