1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: चार राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े, सरकार उठा सकती है कड़े कदम

Highlights केरल, महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों में तेजी आई है। देशभर में कोरोना के एक करोड़ 97 लाख 7 हजार 387 मामलों की पुष्टि हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Feb 2021, 10:08 AM IST

coronavaccine3.jpg

नई दिल्ली। देश में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में बीते सप्ताह कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी देखने को मिल रही है।

भारत-चीन के बीच 12 घंटे तक चली वार्ता, LAC के अन्य इलाकों से सैन्य वापसी पर चर्चा

केरल, महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्यप्रदेश में कोरोना के नए मामलों में अचानक वृद्धि देखने को मिली है। इसने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, छह राज्यों से 87 फीसदी कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। बीते पांच दिनों में पंजाब में महाराष्ट्र की तरह कोरोना के रोजाना नए मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना वायरस के कई नए स्ट्रेन की खोज के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। कोरोना के प्रचलित वेरिएंट की अपेक्षा में यह अधिक संक्रमित है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में 45,956 सक्रिय मामले हैं, वहीं 19 लाख 89 हजार 963 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के कारण 51,713 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और मुंबई में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन ने स्थानीय अधिकारियों को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर किया है। शनिवार को देशभर में कोरोना के एक करोड़ 97 लाख 7 हजार 387 मामलों की पुष्टि हुई। इनमें से 13,993 बीते 24 घंटे (शुक्रवार) में सामने आए। 29 जनवरी के बाद कोरोना वायरस के मामलों में यह एक दिन का सबसे बड़ा उछाल है।