नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उद्योगपतियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को लॉकडाउन से बाहर निकालने के लिए टास्क फोर्स बनाई जाएगी। उन्होंने प्रदेश के उद्यमियों को आश्वस्त किया है कि गंभीर मसलों और चुनौतियों को हल करने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी।