दरअसल, केंद्र सरकार ने यह कदम राज्यों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधन बेहतर करने के मद्देनज़र उठाया है। ये पैकेज इंडिया COVID-19 इमरजेंसी रिस्पांस हेल्थ सिस्टम की तैयारी को अंजाम देने के लिए उठाया है। इस प्रोजेक्ट को जनवरी, 2020 से मार्च, 2024 तक की अवधि में तीन चरणों में लागू किया जाएगा। पहला चरण 1 जनवरी, 2020 से जून 2020, दूसरा चरण जुलाई, 2020 से मार्च, 2021 और तीसरा चरण अप्रैल, 2021 से मार्च, 2024 निर्धारित किया गया है।