नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) से मच रही हाहाकार के बीच बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ( Javed Akhtar ) महाराष्ट्र सरकार के समर्थन में ट्वीट करके सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल, जावेद अख्तर ने हाल ही में कोरोना वायरस से जारी लड़ाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार ( Government of Maharashtra ) और बीएमसी के समर्थन में ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।