दरअसल, सुखदेव समेत मुरथल के कई ढाबे देश भर में अपने स्वाद और पराठों के लिए मशहूर हैं। लेकिन सुखदेव ढाबे में एक साथ कोरोना के 65 मरीजों का मिलना स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल रहा है। मुरथल में यूपी, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के हजारों लोग रोजाना खाना खाने आते हैं। इसके साथ दिल्ली—एनसीआर के लोगों का यहां हमेशा आना—जाना लगा रहता है। गौरतलब है कि सोनीपत में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यहां बीते एक दिन में ही कोरोना वायरस के 191 नए मामले सामने आए हैं। इन केसों से एक अकेले मुरथल के मशहूर ढाबे सुखदेव से ही 65 नए मामले जुड़े हैं। इस बीच राहत की बात यह है कि सोनीपत जिले में कोरोना वायरस मरीज भी अपनी जान गंवा चुके हैं।