
नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रही कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) के मरीजों की संख्या बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। सूत्रों की मानें तो कोरोना वैक्सीन ( Corona Vaccine ) की पहली खेप दिल्ली में इस माह के हफ्ते तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) पहुंच जाएगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोरोना वैक्सीन की जो खेफ दिल्ली पहुंचेगी वह कौन सी कंपनी की होगी। सरकार या प्रशासन की ओर से इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
वैक्सीन के रखरखाव के लिए नया कोल्ड स्टोरेज बनाया गया
राजधानी दिल्ली पहुंचने वाली कोरोना वैक्सीन राजीव गांधी हॉस्पिटल में रखी जाएगी। इसको लेकर सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं। हॉस्पिटल में वैक्सीन के रखरखाव के लिए नया कोल्ड स्टोरेज बनाया गया है। जानकारी के अनुसार वैक्सीन आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। टीकाकरण के पहले चरण हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। आपको बता दें कोरोना वैक्सीन रखने के लिए दिल्ली में दो केंद्रों को चिन्हित किया गया है। जिसमें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल का भी नाम शामिल है।
दिल्ली में 600 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की तैयारी
कोल्ड स्टोरेज के माध्यम से दिल्ली में 600 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने की तैयारी है। राजीव गांधी हॉस्पिटल के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर डीप फ्रीजर, कूलर, कोल्ड स्टोरेज बॉक्स और वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है। हॉस्पिटल प्रबंधन और प्रशासन की ओर से 15 दिसंबर तक ये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि अलग-अलग वैक्सीन के रखरखाव के लिए -40 डिग्री, -20 डिग्री और 2 से 8 डिग्री के बीच के तापमान वाले फ्रीजर फिट किए गए हैं।
वैक्सीन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम
राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर बीएल शेरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वैक्सीनेशन के दौरान अहतियात के तौर पर डॉक्टर, हेल्थ वर्कर्स समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
Updated on:
22 Dec 2020, 4:20 PM IST
Published on:
22 Dec 2020, 4:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.