1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Vaccine के Side Effects पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- इन दुष्प्रभावों की आशंका

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के आसपास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 Dec 2020, 9:38 PM IST

Corona Vaccine के Side Effects पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- इन दुष्प्रभावों की आशंका

Corona Vaccine के Side Effects पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान- इन दुष्प्रभावों की आशंका

नई दिल्ली। भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ( Coronavirus in World ) ने तबाही मचा रखी है। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है। वहीं, वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 7.5 करोड़ के पार निकल गया है। हालांकि ब्रिटेन समेत और कुछ देशों में कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccinetion ) काम शुरू हो चुका है। लेकिन लोगों में वैक्सीन के कुछ साइड इफेक्ट भी देखने को मिले हैं। अब भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ( Central Health Ministry ) ने कोरोना वैक्सीन ( coronavirus vaccine side effects ) के साइड इफेक्ट की बात स्वीकारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद बुखार और दर्द जैसे मामूली दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

Weather: बर्फीली हवाओं के जद में दिल्ली, शनिवार और रविवार को जानिए कैसा रहेगा मौसम?

कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी होगी, लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि टीका लगने के बाद लोगों में बुखार और इंजेक्शन वाले स्थान पर दर्द होने जैसे शिकायत होने की आशंका है। हालांकि मंत्रालय ने इस बीच यह भी स्पष्ट कर दिया कि वैक्सीन शॉट लेना स्वैच्छिक होगा और इसके लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कोरोना वैक्सीनेशन की सुरक्षा और प्रभावकारिता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Coronavirus: उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

70 प्रतिशत लोग वैक्सीन के दुष्प्रभावों से डर हुए

गौरतलब है कि हाल के एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि लगभग 70 प्रतिशत लोग वैक्सीन के दुष्प्रभावों से डर हुए हैं। जिसके चलते वो वैक्सीन लेने से हिचकिचाते हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्राललय ने कहा कि इससे डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि कोरोना की वैक्सीन केवल तभी दी जाएगी जब इसकी सुरक्षा सिद्ध हो जाएगी। मंत्रलाय ने कहा कि कोरोना के टीके सुरक्षित और प्रभावी होंगे, लेकिन बुखार, इंजेक्शन स्थल पर दर्द आदि जैसे मामूली दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इस तरह के प्रभाव किसी भी वैक्सीन में पाए जा सकते हैं।

VIDEO: PM मोदी बोले- कानून रातों-रात नहीं आए, 20-20 साल से हो रही चर्चा

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों को किसी भी कोविड-19 वैक्सीन से संबंधित साइड-इफेक्ट से निपटने के लिए व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया गया है।