
नई दिल्ली। तमिलनाडु में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित 86 मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें दिल्ली से लौटे तबलीगी जमात के 85 सदस्य शामिल हैं। रविवार को कोरोना से 2 मौत के मामले भी सामने आए।इसके साथ ही इस कोरोना से राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या 5 हो गई है।
तमिलनाडु में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 571 पहुंच गई। तबलीगी जमात से जुड़े मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार इस मामले को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर हो गई हैं। तमिलनाडु की स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने कहा कि 86 में से 85 लोग निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जबकि एक व्यक्ति ने दुबई की यात्रा की थी।
प्रदेश सरकार की ओर से इस बारे में बताया गया है कि शहर के 60 वर्षीय व्यक्ति और दक्षिण तमिलनाडु में रामनाथपुरम के 71 वर्षीय व्यक्ति की यहां सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गईं। शहर के निवासी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर 71 वर्षीय व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी और रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.राज्य में शनिवार को भी कोरोना वायरस के दो मरीजों की मौत हो गई थी. राज्य में संक्रमण से पहली मौत मदुरै में पिछले महीने 54 वर्षीय शख्स की हुई थी.
Updated on:
5 Apr 2020, 11:52 PM IST
Published on:
5 Apr 2020, 11:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.