दिल्ली जेल के अपर महानिरीक्षक राज कुमार के मुताबिक, टजेल परिसर में अभी तक किसी भी स्टाफ या कैदी में कोरोना जैसे किसी वायरस की कोई शिकायत सामने नहीं आई है।' उन्होंने आगे कहा, 'कोरोनावायरस से बचाव के उपायों पर खुद तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल नजर रखे हुए हैं, ताकि लापरवाही की कहीं कोई गुंजाइश ही बाकी न रहने पाए।'