18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: Bangalore में आज रात से लगेगा सख्त Lockdown, 5 लाख लोगों ने छोड़ा शहर

-Coronavirus: देशभर में कोरोना ( Covid-19 Virus ) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। -भारत में कोरोना के मामले 9 लाख के पार ( Coronavirus Outbreak ) पहुंच गए हैं। -लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण देश कई राज्यों में लॉकडाउन ( Lockdown ) फिर लौट आया है।-कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु ( Lockdown in Bangalore ) समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजे से सख्त लॉकडाउन ( Total Lockdown ) लागू हो जाएगा। -राज्य सरकार ने एक सप्‍ताह के लिए सख्‍त लॉकडाउन की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification
Coronavirus complete lockdown in bangalore 5 lakh people left the city

Coronavirus: Bangalore में आज रात से लगेगा सख्त Lockdown, 5 लाख लोगों ने छोड़ा घर

नई दिल्ली।
coronavirus देशभर में कोरोना ( COVID-19 virus ) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। भारत में कोरोना के मामले 9 लाख के पार ( Coronavirus Outbreak ) पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 28,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण देश कई राज्यों में लॉकडाउन ( Lockdown ) फिर लौट आया है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु ( Lockdown in Bangalore ) समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजे से सख्त लॉकडाउन ( Total Lockdown ) लागू हो जाएगा।

Bihar में 31 जुलाई तक संपूर्ण Lockdown की घोषणा, सख्त होंगे नियम

राज्य सरकार ने एक सप्‍ताह के लिए सख्‍त लॉकडाउन की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद पिछले तीन दिनों में करीब 5 लाख लोग बेंगलुरु छोड़कर अपने गांवों को जा चुके हैं। इसकी मुख्य वजह सख्‍त लॉकडाउन के कारण रोजगार नहीं मिलना हैं, इसलिए ये लोग शहर छोड़कर जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अचानक लॉकडाउन की घोषणा से उद्योगों, व्यवसायों, प्रवासी श्रमिकों, गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ा झटका लगा है।

Lockdown Returns: देश के इन शहरों को दोबारा किया गया Lock, ये रही पूरी लिस्ट

22 जुलाई तक रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने जानकारी दी है कि कोरोना संक्रमण को रोकने लिए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। लॉकडाउन 7 दिन का होगा, जो 14 जुलाई को रात 8 बजे शुरू होगा और 22 जुलाई की सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, इस दौरान दूध, सब्जी, फलों, दवा और किराने के सामान समेत सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेगी। लेकिन, इनके अलावा सब कुछ पूरी तरह बंद रहेगा।

व्यापार मंडल का विरोध
वहीं, सरकार के इस फैसले से नाराज व्यापार मंडल, फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FKCCI) ने कहा है कि वायरस संक्रमितों की संख्‍या बढ़ने के लिए उद्योग या व्यवसाय जिम्मेदार नहीं हैं। एफकेसीसीआई के अध्यक्ष सीआर जनार्दन ने कहा कि तालाबंदी के कारण 20 प्रतिशत से अधिक उद्योगों ने पहले ही स्थायी रूप अपना करोबार बंद कर दिया है। ये लॉकडाउन शेष उद्योगों को बंद करने के लिए मजबूर कर सकता है। कुछ लोगों ने पहले ही नौकरी गंवा दी है। नया लॉकडाउन से स्थिति और खराब हो सकती है।