विविध भारत

बेकाबू कोरोना का कहर: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लिखा पत्र, सख्त कदम उठाने के निर्देश

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखा है

less than 1 minute read

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त कदम उठाने के लिए कहा है। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिवों और प्रशासकों को पत्र लिखा है। पत्र में राजेश भूषण ने लिखा कि कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए जिला लेवल पर सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि देशभर में ऐसे 10 जिले हैं, जहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस हैं। इन जिलों में पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद,बेंगलुरु नगर, नाइेड, दिल्ली और अहमदनगर शामिल हैं। भूषण ने बताया कि देश का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.65 प्रतिशत है। जबकि यह एवरेज महाराष्ट्र में 23 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें

Coronavirus : यूपी में अभी लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं, सीएम योगी ने अफसरों को दिये ये निर्देश

Updated on:
30 Mar 2021 07:14 pm
Published on:
30 Mar 2021 07:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर