1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में ढलान पर Corona की दूसरी लहर, नए मामलों में आई इतनी कमी

कोरोना संकट के बीच बड़ी राहत, रोजाना आने वाले मामलों में आई गिरावट, लेकिन मौत के मामलों ने बनाया रिकॉर्ड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 May 2021, 2:38 PM IST

Coronavirus In India

Coronavirus In India

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In India ) की दूसरी लहर में कुछ हद तक राहत देखने को मिल रही है। कोविड-19 के नए मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है, जो बड़ी राहत का संकेत है। हालांकि कोरोना काबू करने में एक तरफ राहत दिख रही है तो दूसरी तरफ मौत के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो कोरोना जब भारत में पीक पर था यानी रोज चार लाख के नए मामले ( Corona New Cases ) सामने आ रहे थे, उसकी तुलना में अब जब ढलान पर है तो मौत के आंकड़े और ज्यादा आ रहे हैं। वहीं रोजाना नए मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 2.62 लाख केस सामने आई हैं।

यह भी पढ़ेँः देश में Corona मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर सरकार ने लगाई रोक, AIIMS और ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन

भारत में 6 मई को सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे। उस दिन 3920 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया था। जबकि बीते 24 घंटे में जब देश में कोरोना के नए मामले वहीं, 2.62 लाख आए हैं तो मौतों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 24 घंटों में 4334 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई है।

covid19india.org की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में 2,62,891 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 2 कोरड़ 52 लाख 27 हजार 970 हो गए हैं।

एक दिन में 4.27 लाख लोगों ने दी कोरोना को मात
राहत की बात यह भी है कि देश में इस महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में 4 लाख 22 हजार 257 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके साथ अब तक 2 करोड़ 15 लाख 90 हजार 003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

बीते 1 हफ्ते में कोरोना से मौत का आंकड़ा
- 17 मई को 4,340 मरीजों ने गंवाई जान
- 16 मई- 4,092 मरीजों की मौत
- 15 मई- 4,090 लोगों ने तोड़ा दम
- 14 मई- 3,879 मरीजों की गई जान
- 13 मई- 3,999 लोगों हार गए कोरोना से जिंदगी की जंग
- 12 मई- 4,126 मरीजों ने तोड़ा दम
- 11 मई- 4,200 मरीजों की मौत

यह भी पढ़ेंः Sputnik V के निर्माण के लिए डॉ. रेड्डी के साथ शिल्प मेडिकेयर के बीच हुआ समझौता, जानिए क्या होगा फायदा

राजधानी दिल्ली में बड़ी राहत
राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मामलों में कमी देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों में 4526 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि दिल्ली में कोरोना सैंपल की जांच के स्तर में गिरावट देखने को मिल रही है।

मई महीने की 1 से लेकर 16 तारीख के बीच में दस लाख से अधिक कोरोना सैंपल की जांच हुई है। जबकि अप्रैल में 1 से लेकर 16 तारीख के बीच 13 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई थी।