
जिस लॉकडाउन की राहुल गांधी आलोचना करते हैं उसे सबसे पहले पंजाब और राजस्थान ने लागू किया।
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ( Union Law Minister Ravishankar Prasad ) ने कोरोना वायरस, लॉकडाउन, भारतीय अर्थव्यवस्था, प्रवासी मजदूर व अन्य मुद्दे पर मोदी सरकार की तीखी आलोचनाएं करने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के खिलाफ देश की लड़ाई को कमजोर करने और राजनीतिक फायदे के लिए देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिस लॉकडाउन की राहुल गांधी आलोचना करते हैं उसे सबसे पहले पंजाब और राजस्थान जैसे कांग्रेस शासित राज्यों ने लागू किया।
कानून मंत्री ने रविशंकर प्रसाद ने कोरोना के खिलाफ भारत के प्रयासों को सफल करार देते हुए कहा कि देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक सिर्फ 4,345 लोगों की मौत हुई। दूसरी तरफ दुनिया में 3 लाख से ज्यादा मौंतें हुईं है।
दुनिया के 15 देश जहां कोरोना बड़ी बीमारी बन गया है उसकी आबादी है 142 करोड़। उसमें अमरीका, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, कनाडा व अन्य देश शामिल हैं। इन देशों में 26 मई तक करीब 3.43 लाख लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारत की आबादी ( India Population ) है 137 करोड़ है। हमारे देश में 4,345 लोगों की मृत्यु हुई है। 64 हजार से ज्यादा रिकवरी हुई है।
5 बिंदुओं पर देश को कमजोर कर रहे हैं राहुल
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 5 तरीकों से कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई के संकल्प को कमजोर कर रहे हैं। वह देश भर में सरकार के खिलाफ नकारात्मकता फैला रहे हैं। संकट के समय राष्ट्र के खिलाफ काम कर रहे हैं। झूठ बोलकर काम का श्रेय ले रहे हैं। राहुल गांधी कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। लगातार गलत तथ्यों के आधार पर झूठी खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने भीलवाड़ा मॉडल ( Bhilwara Model ) के जरिए राहुल पर झूठा श्रेय लेने की कोशिश का भी आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिम्मेदारियों से भागने की कोशिश कर रहे हैं।
वरिष्ठ बीजेपी नेता ने कहा कि लॉकडाउन ( Lockdown ) से देश को फायदा हुआ है। अगर भारत में बाकी बड़े देशों के मुकाबले कम मौतें हुई हैं और रिकवरी ज्यादा हो रही है तो इसका श्रेय लॉकडाउन को ही जाता है।
Updated on:
27 May 2020 05:33 pm
Published on:
27 May 2020 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
