8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में Coronavirus का कहर जारी, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.87 लाख नए केस आए सामने, जानिए क्या रहा मौत का आंकड़ा

देश में नहीं थम कर ही Coronavirus की रफ्तार, बीते 24 घंटों में फिर रिकॉर्डतोड़ केस आए सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 Apr 2021, 7:49 AM IST

coronavirus In India

Coronavirus In India

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In India ) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना आने वाले नए केस भी रिकॉर्डतोड़ ऊचाईयां छू रहे हैं। देश के कई राज्यों में हालात काफी चिंताजनक बने हुए हैं। तमाम पाबंदियों के बाद भी संक्रमितों की संख्या पर ब्रेक नहीं लग रहा है। एक बार फिर देश में रोज आने वाले कोरोना केसों का आंकड़े ने रिकॉर्ड बनाया है।

एक दिन में 3.87 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना महामारी से बीते 24 घंटे में 3501 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना संकट के बीच कर्नाटक सरकार के मंत्री ने किसान को दी मरने की सलाह, विवाद बढ़ा तो दी अजीब सफाई

30 लाख के पार पहुंचे एक्टिव केस
कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। गुरुवार रात 12 बजे तक 3 लाख 86 हजार 888 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1 करोड़ 87 लाख 54 हजार 984 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है।

दो लाख से ज्यादा लोग अब तक गंवा चुके जान
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 3501 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2 लाख 08 हजार 313 हो गई है।

हालांकि, बुधवार के आंकड़ों से तुलना की जाए तो मामूली राहत जरूर मिली है। बुधवार को 24 घंटे के दौरान 3647 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

घर रही मृत्यु दर
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 31 लाख 64 हजार 825 हो गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 फीसदी है। जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 फीसदी रह गई है।
आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1 कोरड़ 53 लाख 73 हजार 765 हो गई है। खास बात यह है कि संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 फीसदी रह गई है।

यह भी पढ़ेंः मुंबई में वैक्सीनेशन के लिए लग रही लंबी कतार, देखिए किस तरह अपने नंबर के लिए घंटों सड़कों पर लोग कर रहे इंतजार

महाराष्ट्र में नहीं थम रही मौत की रफ्तार
देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर जारी है। सबसे ज्यादा तबाही महाराष्ट्र में मचाई है। यहां मरने वालों की संख्या अब भी सबसे ज्यादा बनी हुई है। बीते 24 घंटे में 771 लोगों ने अपनी जान महामारी के चलते गंवाई है। जबकि राजधानी दिल्ली में 395, छत्तीसगढ़ में 251, उत्तर प्रदेश में 295, कर्नाटक में 270, गुजरात में 180, झारखंड में 145, पंजाब में 137, राजस्थान में 158, जबकि उत्तराखंड में 85 और मध्य प्रदेश में 95 लोगों महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।