16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: 68 साल की महिला ने दिल्ली मे तोड़ा दम, देश में अब तक दो की मौत

कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई बड़ी खबर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत 68 साल की महिला पिछले दिनों विदेश से लौटे अपने बेटे से मिली थी
2 min read
Google source verification
Coronavirus: 69 साल की महिला ने दिल्ली मे तोड़ा दम, देश में अब तक दो की मौत

Coronavirus: 69 साल की महिला ने दिल्ली मे तोड़ा दम, देश में अब तक दो की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Coronavirus in Delhi ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल ( RML ) में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है।

68 साल की महिला पिछले दिनों विदेश में अपने बेटे से मिलकर लौटी थी। महिला में कोरोना वायरस का संक्रमण ( Corona virus infection ) पाए जाने के बाद उसको दिल्ली के RML हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आइसोलेशन वार्ड ( Isolation ward ) में उसका इलाज किया जा रहा था।

कोरोना वायरस से ठीक हुई महिला ने सुनाई आपबीती, जानें आइसोलेशन वार्ड में कैसे होता है इलाज?

शुक्रवार रात को अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद उसकी मौत हो गई। इस तर? कोरोना वायरस ?? से दिल्ली में यह पहली मौत है।

जबकि इससे दो दिन पहले कर्नाटक के कलबुर्गी में सऊदी अरब से लौटे 74 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई थी। इस तरह से भारत में कोरोना वायरस से मौत का यह दूसरा मामला है।

गौरतलब है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी से सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर रखा है।

इसके चलते राजधानी में स्कूल-कॉलेज से लेकर सिनेमा हॉल तक बंद रखे गए हैं। इसके साथ ही लोगों से अनावश्यक यात्रा और भीड़ भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

कोरोना वायरस को लेकर डीएमआरसी सक्रिय, दिल्ली मेट्रो व स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद







जानें प्रियंका गांधी ने लोगों को कोरोना वायरस से बचने की क्या दी सलाह? सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

वहीं, कोरोना वायरस ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर रखा है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तेजी के साथ बढ़ती संख्या का आलम यह है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1,34,679 तक पहुंच गया है। जबकि 5000 लोगों की मौत हो गई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO के अनुसार बीते 24 घंटे में दुनिया भर में कोरोना से 321 लोगों की मौत हो गई।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग