नई दिल्ली. देश में कोरोना (Coronavirus in india) संक्रमण मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 18522 की बढ़ोतरी हुई है साथ ही 418 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,66,841 पर पहुंच गई है। साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 16,893 पर पहुंच गई है। इसके अलावा 3,34,822 लोग इस वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं।